30 Aug 2026
माजुली (असम), 30 अगस्त (एजेंसी)। असम के माजुली जिले के कमलाबाड़ी में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में फिल्म निर्देशक एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ता नीलानंद दास की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलानंद दास का वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि नीलानंद दास माजुली में फिल्म निर्माण के कार्य में व्यस्त थे। उनके असामयिक निधन से सांस्कृतिक जगत और लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।