29 Aug 2026
संभल,29 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जनपद संभल की सदर तहसील के दतावली गांव में संभल जिले के लिए स्वीकृत पीएसी की जमीन पर बनी अवैध मज़ार पर आज जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध मज़ार को जमींदोज कर दिया।
संभल के तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2019 में पीएसी ने इस जमीन को खरीदा था, उसके बाद दो वर्ष पहले इस पीपल के 50 वर्ष पुराने पेड़ को काट कर यहाँ पर एक मज़ार बना कर कब्ज़ा कर लिया था। आज पीएसी की टीम मुरादाबाद से आई हुई थी। उनकी उपस्थिति में इस अवैध मज़ार को तोड़ करके पीएसी को कब्ज़ा दिया जा रहा है। पीएसी ने इस भूमि का बैनामा पहले ही करा रखा है, लेकिन जिन भूमियों पर अभी तक पीएसी ने कब्ज़ा नहीं लिया था,वहां अभी उसके पुराने मालिक खेती कर रहे थे। यद्यपि वह जमीन पीएसी के नाम दर्ज हो चुकी थी, लेकिन आज पीएसी अपना कब्ज़ा ले रही है और आज के बाद इन लोगों को इस पर खेती करने का अधिकार नहीं होगा और यहां पर पीएसी कायार्लय का निर्माण कार्य शुरू होगा।