09 Sep 2026
जोधपुर, 09 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। शहर के कचहरी परिसर से मंगलवार की दोपहर में एक युवक का अपहरण कर लिया गया। युवक को भाई किसी महिला के साथ लिव इन का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आया था। तब उसके भाई का कुछ लोग गाडिय़ों में आए और अपहरण कर ले गए। उसे गांव ले जाकर पीटा गया। इस बारे में पीडि़त युवक के चाचा की तरफ से नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
उदयमंदिर थानाधिकरी सुरेश चौधरी ने बताया कि खेड़ापा का एक युवक किसी महिला के साथ मंगलवार की सुबह कचहरी परिसर आया था। युवक के साथ उसका भाई भी था। युवक महिला के साथ कोर्ट परिसर में वकील से बात अथवा काम के लिए अंदर गया था। तब युवक का भाई बाहर ही था। इस बीच कुछ लोग कोर्ट पहुंचे और युवक का अपहरण कर अपने साथ गांव लेकर गए। बताया जाता है कि वहां पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर छोड़ दिया गया।
थानाधिकारी सुरेश चौधरी के अनुसार पीडि़त युवक के चाचा की तरफ से अब कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस अब नामित आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुटी है। केस मंगलवार को ही दर्ज कराया गया।