10 Sep 2026
कलकत्ता, 10 सितंबर (एजेंसी)। हुगली में ममता बनर्जी की सभा को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दे दी है। हालांकि, काेर्ट ने निर्देश दिया है कि कोई जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने कार्यक्रम के लिए समय-सीमा और कई अन्य शर्तें भी तय की हैं।
आगामी शुक्रवार को श्रीरामपुर के माहेश में एक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना तृणमूल कांग्रेस ने बनाई है। उस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी शामिल होने की बात है। तृणमूल कांग्रेस वहां एक जुलूस निकालना चाहती थी। इसके बाद जुलूस के अंत में सभा करने की योजना थी। लेकिन पुलिस की अनुमति को लेकर उत्पन्न जटिलता के कारण मामला उच्च न्यायालय तक पहुंच गया।
गुरुवार को उच्च न्यायालय ने शर्तों के साथ तृणमूल को सभा करने की अनुमति दे दी। इसके साथ ही अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि वे कोई जुलूस नहीं निकाल सकेंगे।