11 Sep 2026
बिजनौर,11 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में बिजनाैर जिले के थाना नजीबाबाद में गुुुरूवार की देर रात काे एक तेज रफ्तान वाहन की टक्कर लगने से में तीन लाेगाें की मौत हो गई। दो बच्चे घायल हाे गये। घटना के बाद चालक वाहन छाेड़कर फरार हाे गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना का प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।उन्हाेंने घायलाें काे बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने के निर्देश अफसराें काे दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) कृष्ण गाेपाल ने शुक्रवार काे बताया कि यह घटना देर रात की है। पीलीभीत से अमनदीप, अर्शदीप सिंह, जग्गू और दाे बच्चे प्रिंस व सनी पिकअप वाहन से घोड़े लेकर पंजाब जा रहे थे। रास्ते में नजीबाबाद बशीरपुर नहर पटरी मार्ग के माेड़ से पहले सभी ने रुककर खाना खाने लगे। इसी दाैरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें राैंद दिया। हादसे में अमनदीप, अर्शदीप सिंह, जग्गू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दाे बच्चे बाल-बाल बच गये। घटना के बाद चालक कार छाेड़कर फरार हाे गया।
एसपी सिटी ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है तथा आरोपित ड्राइवर की तलाश की जा रही है | दुर्घटना में बचे दो बच्चों की स्थिति सामान्य है | इस मामले में मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के आदेश दिये है |