11 Sep 2026
नई दिल्ली, 11 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली उच्च न्यायालय को आठ नये जज मिलेंगे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन जजों की नियुक्ति की अनुशंसा की।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के जज के रूप में नियुक्त करने के लिए तीन महिला न्यायिक अधिकारियों के नाम की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने गुरविंदर पाल सिंह, निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय शर्मा, संजय शर्मा प्रथम, भरत पराशर, डॉ. अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज के नाम की अनुशंसा की है।
दिल्ली उच्च न्यायालय में जजों की कुल स्वीकृत संख्या 60 है। फिलहाल, दिल्ली उच्च न्यायालय में 44 जज है। केंद्र सरकार अगर इन आठ जजों की नियुक्ति की स्वीकृति देती है, तो दिल्ली उच्च न्यायालय में कुल जजों की संख्या 52 हो जाएगी।