14 Sep 2026
जयपुर, 14 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राजस्थान में दो चरणों में हुए नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरु हाे गए हैं। प्रदेश के 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों के लिए साेमवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। नतीजाें के अनुसार सुबह ग्यारह बजे तक राजस्थान के दस नगर निगम के आए रिजल्ट में भाजपा ने बढ़त बढ़ा ली है। जयपुर सहित आठ निगम में पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस केवल पाली में आगे है।जयपुर नगर निगम में फिलहाल बीजेपी 19 से ज्यादा सीट पर जीत के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस ने 11 और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। उदयपुर के वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस शहर अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ की पत्नी पूनम कंवर ने भी जीत दर्ज है। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दामाद के भाई आकाश वागरेचा वार्ड नंबर 5 से चुनाव जीत गए हैं। भरतपुर नगर निगम में पहली जीत निर्दलीय को मिली है। निकाय चुनाव में जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार और 150 वार्ड हैं। अलवर, भीलवाड़ा, पाली पिछले चुनावों में नगर परिषद थे, जिनमें नगर निगम बनने के बाद पहले चुनाव हुए हैं।
राजस्थान में दो चरणों में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाएं में चुनाव हुए थे। दस नगर निगमों में भरतपुर में सबसे ज्यादा 73.68 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि जोधपुर में 71.95 फीसदी वोटिंग हुई थी। 9 सितंबर को 162 और 11 सितंबर को 147 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था। प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में कुल 10,245 वार्ड हैं। इनमें 77 पार्षद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं,