19 Sep 2026
गुवाहाटी, 19 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि असम पुलिस ने राज्य की सीमा के रास्ते बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ की एक कथित कोशिश को नाकाम कर दिया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 10 लोग कथित तौर पर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और उनका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करना था। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक दिया।
फिल्म ‘धुरंधर’ का संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री ने संदिग्ध घुसपैठियों को ‘धुरंधरों की 10 फर्स्ट कॉपी’ बताया। उन्होंने कहा कि असम पुलिस ने सीमा पर तत्परता दिखाते हुए इस कोशिश को विफल कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस सीमा पर लगातार सतर्क है। उन्होंने असम की मूल आबादी के अस्तित्व और पहचान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अपने पोस्ट में ‘10 का दम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि असम पुलिस हमेशा सतर्क रहेगी।