19 Sep 2026
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि देश के करीब 27.43 करोड़ उपभोक्ता (89.9 प्रतिशत) पहले ही यह ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, इसलिए उन्हें अब कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है।
1 अक्टूबर 2026 से क्या बदलाव होंगे?
पूरा कर चुके उपभोक्ता: जिन ग्राहकों ने अपनी बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा इसे करने की जरूरत नहीं होगी। उनके सिलेंडर की रीफिल पहले की तरह सामान्य रूप से जारी रहेगी।
बचे हुए उपभोक्ता: जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है, वे जैसे ही अपनी ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे, वैसे ही सब्सिडी के साथ रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस (RSP) पर उनकी रीफिल बुकिंग फिर से चालू कर दी जाएगी।सरकार के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर केवल वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे। इससे व्यावसायिक उपयोग के लिए सिलेंडर की हेराफेरी को रोका जा सकेगा और फर्जी कनेक्शनों को हटाया जा सकेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी पात्र परिवार को एलपीजी देने से मना करना नहीं है।
बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करने के आसान तरीके: उपभोक्ता नीचे दिए गए माध्यमों से आसानी से अपनी ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
सिलेंडर डिलीवरी के समय: रीफिल डिलीवरी के समय डिलीवरी करने वाला व्यक्ति ओएमसी (OMC) मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके मौके पर ही ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकता है।
डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर: उपभोक्ता अपने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर भी वहां ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं।
घर बैठे ओएमसी मोबाइल ऐप्स द्वारा: उपभोक्ता खुद भी नीचे दिए गए ऐप्स के जरिए घर बैठे इसे पूरा कर सकते हैं:
इसके अलावा, स्वयं ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करने के लिए वीडियो ट्यूटोरियल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के आधिकारिक पोर्टल पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।